dharma sangrah
✕

बुलेट को हराने के लिए इस कंपनी ने बनाया यह प्लान

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (11:21 IST)
(प्रतीकात्मक फोटो)


इन दिनों बुलेट की दीवानगी युवाओं के सर चढ़कर बोल रही है। बुलेट का दौर सड़कों पर फिर लौट आया है। अब भारतीय बाजार में रॉयल एनफिल्ड को टक्कर देने के लिए अमेरिकन कंपनी नई क्रूजर बाइक लांच कर रही है। 
यूएम मोटरसाइकल्स इंडियन ऑटो एक्सपो में अपनी नई क्रूजर बाइक को प्रदर्शित करेगी। यह कंपनी अभी भारत में कुल मिलाकर 4 मॉडल्स बेच रही है। खबरों के मुताबिक भारतीय बाजार में इस कंपनी का लक्ष्य रॉयल एनफिल्ड से मुकाबले का है।
 
फीचर्स की बात करें तो यूएम की नई क्रूजर बाइक में 230cc का सिंगल सिलिंडिर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से 19bhp का पीक पावर पैदा होगा।  इस नई क्रूजर बाइक के अधिकांस बॉडी पार्ट्स रेनेगेड रेंज की बाइक्स से लिए जाएंगे। कंपनी भारत में अभी जो 4 मॉडल्स बेचती है, उनके नाम रेनिगेड स्पॉर्ट्स एस, रेनिगेड कमांडो, रेनिगेड मोजेव और रेनिगेड क्लासिक हैं। इन सभी मॉडल्स में 280cc का इंजन है जिससे 25bhp तक की ताकत पैदा होती है। अब देखना है भारतीय युवाओं को यह बाइक कितना लुभा पाती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

अगला लेख