Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रोल्स रॉयस घोस्ट 2 : करोड़ों की कार आई भारतीय बाजार...

संदीपसिंह सिसोदिया
शुक्रवार, 7 नवंबर 2014 (15:50 IST)
रईसी और लग्ज़री के शानदार मेल का नाम है रोल्स रॉयस कार। भारत में तेजी से बढ़ते समृद्ध तबके में अब इस महंगी कार का चलन जोर पकड़ने लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रीमियर लग्जरी कार मेकर कंपनी रॉल्स रॉयस घोस्ट सीरीज 2 को भारत में लॉन्च कर रही है।  सूत्रों के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत  4.5 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी और इसके 2 मॉडल उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा रोल्स रायस अपने सम्मानित ग्राहकों को इस कार को उनके मन-मुताबिक कस्टमाइज करने की सुविधा भी दे रही है। प्री ऑर्डर करने पर और प्रीमियम देने पर इसमें कई फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। 


 
क्या है नया: देखने से ही पता चलता है कि रोल्स रॉयस घोस्ट फैमिली की वर्तमान मॉडल के मुकाबले इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। जहां तक इंजन का सवाल है, उसका कॉंफिगरेशन पहले वाला ही है। लेकिन कंपनी का दावा है कि नए वर्जन में पिछले के मुकाबले बेहतर राइडिंग और हैंडलिंग सुविधाएं हैं। इस समय घोस्ट सीरिज वन सामान्य और एक्सटेंडेड व्हील बेस वर्जन (लंबी चेचिस) के साथ भारत में उपलब्ध है।

 

दमदार इंजिन: अक्सर इस कार को बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ बनाया जाता है तो इसके बढ़े वजन के लिए दमदार इंजिन होना इसकी पहली प्राथमिकता है। घोस्ट सीरीज 2 में 6.75-litre V12 इंजन लगा है, जो 563bhp का पावर और 780Nm का टॉर्क देता है। इसमें 8 स्पीड गियर है। टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। पॉवर टू वेट रेशो के हिसाब से मानक स्तर पर यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। 
अगले पन्ने पर और चित्र देखिए... 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी