suvichar

Renault ने उतारा Kiger का उन्नत संस्करण, जानिए क्‍या है कीमत...

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (22:11 IST)
नई दिल्ली। कार कंपनी रेनो (Renault) ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर (Kiger) का उन्नत संस्करण पेश किया है। इस मॉडल की शुरुआती शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपए है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा कि उसने काइगर एमवाई22 को उन्नत सुविधाओं के साथ पेश किया है, जिसमें मल्टी-सेंस ड्राइविंग मोड, केबिन स्टोरेज और कार्गो स्पेस शामिल है। कंपनी के अनुसार, भारत को रेनो के शीर्ष पांच वैश्विक बाजारों में शामिल करने में इस मॉडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

फ्रांसीसी कार कंपनी ने कहा, फ्रांस और भारत की डिजाइन टीमों के बीच आपसी सहयोग का ही परिणाम है कि रेनो काइगर को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह भारत में सबसे पहले पेश किया जाने वाला कंपनी का तीसरा मॉडल है। बाद में इसे वैश्विक स्तर पर उतारा जाएगा।

काइगर एमवाई22 दो इंजन विकल्प के साथ-साथ वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसी कई अन्य सुविधाओं से लैस है। भारत में 2021 की शुरुआत में इस मॉडल को सफलता के साथ वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। रेनो इंडिया ने इस मॉडल का नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया को निर्यात भी शुरू कर दिया है।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख