1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. Renault Triber Limited Edition launched at Rs 7.24 lakh

रेनो ट्राइबर ने भारत में 1,00,000 गाड़ियों की बिक्री कर उपलब्धि प्राप्त की

Renault Triber
यूरोप की नम्बर वन ब्रांड कार निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में रेनो ट्राइबर की एक लाख गाडियां विक्रय कर नई उपलब्धि हासिल की है।
 
रेनो कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर मीमांसक रमन, रोहित बट्टा एवं कंपनी के डीलर दिवाकर मोटर्स के डायरेक्टर राजीव नामजोशी ने बताया कि कंपनी ने अपने उत्पाद की सफल अभिनवताओं के साथ ट्राइबर की सफलता की कहानी को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरते हुए और इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए रेनो इंडिया ने 7 लाख 24 हजार रुपए शुरुआती कीमत पर ट्राइबर लिमिटेड एडिशन (एलई) में पेश किया है। लिमिटेड एडीशन की लॉन्चिंग के समय इसकी बुकिंग प्रारम्भ हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि उदयपुर में रेनो के अधिकृत शोरूम में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से सुसज्जित ट्राइबर लिमिटेड एडिशन मैनुअल और ईज़ी-आर एएमटी दोनों प्रकार के ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। इसमें चार एयरबैग्स, ड्राइवर और सवारी दोनों के लिए आगे और साइड में जिसके साथ यह संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।
 
भारत में 10 वर्षों रेनो ने अपने नेटवर्क की पहुंच में काफी वृद्धि कर रही है, इस समय, रेनो इंडिया के 530 सेल्स और 530 से अधिक सर्विस संपर्क केंद्र हैं, जिनमें देशभर में 250 से अधिक वर्कशॉप ऑन व्हील्स और वाओलाइट स्थान शामिल हैं।
अगला लेख
होली से पहले महंगाई की मार, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट