Dhanteras
✕

प्योर ईवी ने लांच किया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'ईट्रांसप्लस', कीमत 56,999 रुपए

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (15:57 IST)
इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप प्योर ईवी ने अपना नया बिजलीचालित स्कूटर मॉडल 'ईट्रांसप्लस' पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 56,999 रुपए है। यह स्टार्टअप कंपनी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-हैदराबाद (आईआईटी, हैदराबाद) ने गठित की है।
 
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह उसका 5वां उत्पाद है। इसमें 1.25 केडब्ल्यूएच पोर्टेबल बैटरी लगी है। प्योर ईवी आईआईटी-हैदराबाद की स्टार्टअप प्योर एनर्जी की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई है।
ALSO READ: एंप्री ने लांच किया मैग्नस प्रो ई-स्कूटर, एक बार चार्ज करने पर करेगा 80 किलोमीटर तक का सफर
प्योर एनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोहित वढेरा ने कहा कि हम मध्यमवर्गीय भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप लगातार नवोन्मेषण करते हैं। कोविड-19 महामारी के दौर में लोग अपना निजी वाहन खरीदना चाहते हैं। लोग ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जिसका दाम कम हो। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि ईट्रांसप्लस उन अधिकतर ग्राहकों की जरूरत को पूरा करेगा, जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

अगला लेख