biodatamaker

ओमेगा लांच करेगी सस्ते मेड इन इंडिया ई-स्कूटर और मोपेड

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (16:22 IST)
नई दिल्ली। सिंगा और सिंगा मैक्स हल्के इलेक्ट्रिक व्यावसायिक वाहन पेश कर चुकी कंपनी ओमेगा सीईको मोबिलिटी त्योहारी सीजन से पहले ई- स्कूटर एवं मोपेड लांच करने की तैयारी कर रही है। 
 
ओमेगा सीईकी मोबिलिटी एवं अंग्लियान ओमेगा ग्रुप के अध्यक्ष उदय नारंग ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि सिंगा और सिंगा मैक्स की डिलिवरी शुरू होने वाली है। इसके साथ कंपनी ने ई-दोपहिया वाहन बाजार में उतरने की अपनी योजना को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अब ई स्कूटर और ई मोपेड को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।
 
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों को लांच करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है और अब इसका उत्पादन शुरू होने वाला है। ये वाहन पूरी तरह से मेक इन इंडिया की अवधारणा पर आधारित है और इनका डिजाइन भी देश में किया गया है। कंपनी पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दे रही है और उसके सभी वाहन पूरी तरह से स्वदेश निर्मित हैं।
 
उन्होंने कहा कि सिंगा और सिंगा मैक्स का भी उत्पादन शुरू हो चुका है और अब इसकी डिलिवरी अगले महीने में शुरू हो जाएगी। लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी ने 200 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित फरीदाबाद स्थित अपने संयंत्र में इन दोनों वाहनों के उत्पादन को गति देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ ई-कॉमर्स कंपनियों को ही ये वाहन डिलीवर किए जाएंगे और इस वर्ष करीब 1500 वाहन डिलीवर किए जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख