Hanuman Chalisa

Vehicle Scraping Policy को लेकर जारी हुआ नोटिफिकेशन, पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग पर वाहन मालिकों को मिलेगी इंसेंटिव

Updated: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (00:20 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों को नष्ट करने की स्क्रैपिंग नीति के तहत प्रोत्साहन देने संबंधी योजना को लेकर आज मंगवालवार अधिसूचना जारी कर दी।
 
सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार वाहन स्क्रैपिंग नीति में वाहन मालिकों को पुराने, ज्यादा ईंधन खपत वाले और प्रदूषणकारी वाहनों को नष्ट करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा और जो वाहन मालिक पुराने वाहनों की फिटनेस आदि कराने का प्रयास कर उन्हें सड़कों पर उतारने का प्रयास करेंगे, उनको वाहन के पंजीकरण आदि के लिए ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। नई नीति अगले साल 1 अप्रैल से क्रियान्वित हो जाएगी।
 
मंत्रालय ने कहा है कि सरकार पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों को नष्ट करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में स्क्रैप किए गए वाहनों के बारे में उसके मालिक को एक प्रमाण पत्र देगी जिसके तहत वाहन मालिक को नए वाहन की खरीद पर उसके पंजीकरण के लिए शुल्क में छूट मिलेगी। इसी तरह से 15 साल ज्यादा पुराने वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों की फिटनेस परीक्षण और इसके प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

इंसानी गलती से होते हैं 90% रोड एक्सीडेंट, जानिए क्या है ADAS टेक्नोलॉजी और यह कैसे बचाती है आपकी जान?

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

अगला लेख