Hanuman Chalisa

निसान ने लांच किया टेरानो का स्पेशल एडिशन, कीमत 13.13 लाख रुपए

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2014 (15:38 IST)
नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने मध्यम श्रेणी के बहुउद्देश्यीय वाहन टेरानो का विशेष संस्करण पेश किया। दिल्ली एक्स शो-रूम में इसकी कीमत 13,13,725 रुपए रखी गई है। कंपनी ने एक साल पहले इस वाहन का संस्करण पेश किया था। यह कंपनी के भारतीय परिचालन की पहली सालगिरह पर पेश किया गया है।

कंपनी ने बताया कि टेरानो के विशेष संस्करण में सुविधा के लिए कई नए फीचर लगाए गए हैं और इसे अधिक आकषर्क बनाने के लिए इसकी अंदरुनी और बाहरी साज-सज्जा को बेहतर बनाया गया है।

निसान इंडिया परिचाल के अध्यक्ष गुइलामे सिकार्ड ने कहा कि टेरानो की सफलता के उत्साह में इसका सालाना संस्करण पेश किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि हमारे उपभोक्ता इस अद्‍भुत संस्करण को जरूर पसंद करेंगे। इससे उन्हें वाहन का ज्यादा अच्छा अनुभव मिलेगा। उल्लेखनीय है कि टेरानो 12,83,645 रुपए और 13,13,725 रुपए के दो विकल्पों में मौजूद है। कंपनी ने बताया कि पूरे देश में टेरानो के ‘सालगिरह संस्करण’ की कुल 450 इकाइयां बेची जाएंगी। (भाषा)

(Photo courtesy : Nissan website)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा