Hanuman Chalisa

मिनी कूपर: छोटी मगर दमदार प्रीमियम लग्जरी कार

संदीपसिंह सिसोदिया
गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (12:07 IST)
भारत में तेजी से बढ़ते लग्जरी ऑटो सेगमेंट खासतौर पर युवाओं में मिनी कूपर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए जर्मनी की जानीमानी लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने ब्रिटिश प्रीमियम लक्जरी छोटी कार मिनी कूपर के तीन और पांच दरवाजों वाले संस्करण में लांच किया है। मिनी पेट्रोल और डीजल दोनों संस्‍करणों में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पांच दरवाजों वाली मिनी कूपर डी पहली बार भारत में पेश की है।
हालांकि मिनी का 3 दरवाजों वाला मॉडल भारत में 2012 से ही उपलब्ध है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिव वोन सार ने कहा कि कंपनी देश में मिनी की 1000 इकाइयां बेच चुकी है। उन्होंने बताया कि पहली बार हम छोटी कार श्रेणी में पांच दरवाजे वाली मिनी कूपर पेश कर रहे हैं। फिलहाल मिनी भारत के सिर्फ चार शहरों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बैंगलूरू शोरूम में ही मिलेगी। मिनी को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। 
क्यों है खास मिनी, जानिए अगले पन्ने पर...
 

दमदार इंजिन: 5 डोर मिनी केवल 6.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर की गति पर जा सकती है। मिनी अधिकतम 233 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। 3 डोर मिनी अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। यह कार 9.2 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर तक की गति पकड सकती है। 

 
सेफ्टी के लिए इस कार में उच्च मानकों का पालन किया गया है। एयरबैग्स सहित एक्टिव पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम, ड्राइव असिस्टेंस सहित वीडियो कंट्रोल क्रूज कंट्रोल, रन फ्लेट टायर तकनीक से लैस इस कार में अत्याधुनिक उच्च तकनीकों का इस्तेमाल इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं।  
 
 
मिनी 3 डोर की कीमत 31.85 लाख रुपये तथा मिनी 5 डोर की कीमत 35.20 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। 
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे