dharma sangrah

मर्सीडीज बेंज ने भारत में लांच की डेढ़ करोड़ की कार, फीचर्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (08:17 IST)
ग्रेटर नोएडा। जर्मन लग्जरी कार कंपनी मर्सीडीज बेंज ने एएमजी ई-63 एस का नया संस्करण भारत में पेश किया। इसकी शोरूम शुरुआती कीमत 1.5 (रिपीट 1.5) करोड़ रुपए। इस नए मॉडल के साथ भारत में कंपनी के कुल 14 एएमजी मॉडल हो गए हैं।
 
मर्सीडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ रोलांद फोल्गर ने कहा, 'भारत में हमारी एएमजी रणनीति को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हम इस साल और एएमजी व अन्य कारें पेश करेंगे।' उन्होंने कहा कि लग्जरी (हाई परफारमेंस) कार खंड में कंपनी की बाजार भागीदारी लगभग 50% पहले ही है।
 
उन्होंने बताया कि कंपनी ने जनवरी मार्च की अवधि में 4556 वाहन बेचे हैं जो कि सालाना आधार पर पर लगभग 25% की बढ़ोतरी दिखाती है।
 
कार से जुड़ी खास बातें:
मर्सिडीज की नई कार में AMG 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है। यह 603 bhp पावर और 850 न्यूटर मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड AMG स्पीडशिफ्ट डुअल-क्लच ट्रांसमिशन सिस्टम लगा है। 0 से 10 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.3 सेकंड़ का वक्त लगता है।
मर्सिडीज बेंच की इस कार में मर्सिडीज सिग्नेचर 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। 
कंपनी ने इसमें नई सिंगल स्लेट ग्रिल और फ्रंट में नया बंपर लगाया, जिसमें बड़ा एयर इनटेक्स है।
कार में मैटे ब्लैक AMG 20 एलॉय व्हील्स लगे हैं।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

अगला लेख