Hanuman Chalisa
✕

मारुति सुजुकी ने वापस बुलाए 17,362 वाहन, एयरबैग कंट्रोलर में मिली खराबी

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (10:58 IST)
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि उसने ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों को खराब एयरबैग की जांच करने तथा उन्हें बदलने के लिए वापस लिया गया है। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता ने शेयर बाजार को बताया कि प्रभावित मॉडल अल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा हैं। ये 8 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बने हैं।
 
कंपनी ने कहा कि इन वाहनों में मुफ्त में एयरबैग कंट्रोलर की जांच करने और जरूरत पड़ने पर बदलने के लिए वापस लिया जा रहा है। मारुति सुजुकी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि प्रभावित हिस्से में एक खराबी की आशंका है जिसके चलते हो सकता है कि वाहन दुर्घटना की स्थिति में कुछ मामलों में एयरबैग और सीट बेल्ट प्रेटेंसर ठीक से काम न करे।
 
बयान में यह भी कहा गया है कि संदिग्ध वाहनों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जब तक प्रभावित हिस्से को बदल नहीं दिया जाता है, तब तक अत्यधिक सावधानी बरतते हुए वाहन न चलाएं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख