dipawali
✕

मारुति ने लांच किया स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन, ये हैं फीचर्स

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (22:21 IST)
मारुति सुजुकी स्विफ्ट को सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में से एक माना जाता है। अब अपडेटेड मॉडल है जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही देश की इस बड़ी कार कंपनी ने स्विफ्ट हैचबैक का एक लिमिटेड एडिशन लांच कर दिया। 
 
स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के पेट्रोल वर्जन की एक्स शो-रूम कीमत 5.45 लाख रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 6.34 लाख रुपए रखी गई है। इस हैचबैक में मौजूदा मॉडल के मुकाबले फीचर्स और कॉस्मेटिक अपग्रेडेशन दिया गया है। मारुति ने स्‍वि‍फ्ट लि‍मि‍टेड एडि‍शन में बलेनो, इग्‍नि‍स और एस-क्रॉस में लगे टचस्‍क्रीन इंफोसि‍स्‍टम को दिया है, जो की ऐपल कार प्‍ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ ब्लूटूथ कनेक्‍टि‍वि‍टी वॉल फीचर सपोर्ट करता है।
 
लि‍मि‍टेड एडि‍शन को बेस मॉडल Lxi/LDi और मि‍ड लेवल VXi और VDi वैरि‍एंट के बीच रखा गया है। कंपनी की ओर से दि‍ए गए एड में एक्‍स्‍ट्रा बेस के साथ स्‍पि‍कर और कारपेट मैट्स के तौर पर नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। Swift के नए अवतार में ग्राहकों को बोनट, दरवाजों और छत पर डेकल्स देखने को मिलेंगे। 
 
इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन लगा है। इसका पेट्रोल इंजन करीब 83 बीएचपी का पावर और 115 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं इसका डीजल इंजन 74 बीएचपी पावर और 190 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। स्‍वि‍फ्ट 5 स्‍पीड मैनुअल गि‍यर के साथ उपलब्‍ध है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख