suvichar
✕

Maruti का Celerio S-CNG संस्करण लांच, कीमत 5.36 लाख रुपए से शुरू

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (23:36 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सेलेरियो (Celerio) का बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुकूल एस-सीएनजी संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 5.36 लाख रुपए से शुरू है।

मारुति ने बयान में कहा कि यह पेशकश कंपनी की अपने ग्राहकों को हरित और टिकाऊ वाहन उपलब्ध कराने के विचार के अनुकूल है। सेलेरियो एस-सीएनजी संस्करण की कीमत 5.36 लाख, 5.61 लाख और 5.68 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, इस मॉडल के अब तक पांच लाख से अधिक ग्राहक हैं। बीएस-6 एस-सीएनजी संस्करण के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ेगी। कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक किलो सीएनजी में 30.47 किलोमीटर दौड़ेगा।
कंपनी पहले ही 10 लाख हरित वाहन (सीएनजी, स्मार्ट हाइब्रिड वाहन) बेच चुकी है। कंपनी ने कहा कि अगले दो साल में वह मिशन ग्रीन मिलियन के तहत 10 लाख वाहन और बेचेगी।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

Suzuki e Sky Mini EV की एंट्री, सस्ती कार और धमाकेदार फीचर्स

अगला लेख