dharma sangrah
✕

नेटफ्ल‍िक्‍स से ‘मनी ह‍िस्‍ट’ के गायब होते ही थम गई दुन‍िया की सांसें!

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (22:37 IST)
वेब सीरीज में सबसे पापुलर क्राइम सीरीज ‘मनी ह‍िस्ट’ उस समय ट्व‍ि‍टर पर अचानक ट्रेंड करने लगा जब कुछ देर के ल‍िए नेटफ्ल‍िक्‍स से यह सीरीज दि‍खना बंद हो गई। लोग इस बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। कुछ ही देर में इस ट्रेंड को लेकर हजारों लोगों ने ट्वीट कर डाले।

यह सब उस वक्‍त हुआ जब लोगों को मनी ह‍िस्‍ट के पांचवें पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस क्राइम सीरीज के चार पार्ट बेहद पापुलर हो चुके हैं। कई इंड‍ियन सेल‍िब्रटीज इसके दीवाने हो चुके हैं। ऐसे में नेटफ्लि‍क्‍स से इस सीरीज का गायब हो जाने से लोग शॉक्‍ड रह गए।

दरअसल मनी ह‍िस्‍ट नेटफ्ल‍िक्‍स का ओर‍िज‍िनल शो है। इस शो की बहुत बडी फैन फॉलोइंग है। नेटफ्ल‍िक्‍स से अचानक कुछ देर के ल‍िए यह शो पुल बैक होने पर एक यूजर ने ल‍िखा,

साल 2020 पहले से ही इतना बुरे द‍िन दि‍खा रहा है। प्‍लीज ऐसा मत करो।

एक यूजर ने ल‍िखा क‍ि क्‍या प्रोफेसर ने नेटफ्लि‍क्‍स पर भी डकैती डाल दी है।

प्रोफेसर दरअसल इस शो का मुख्‍य और लोकप्रि‍य क‍िरदार है।

क‍िसी ने ल‍िखा क‍ि अगर यह सही है तो इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता क‍ि मनी ह‍िस्‍ट अब देखने को नहीं म‍िलेगा।

जब मनी ह‍िस्‍ट ट्व‍िटर पर ट्रेंड करने लगा तो लोगों को लगा क‍ि शायद इसके पांचवें सीजन को रीलीज क‍िया गया है लेक‍िन हकीकत देखकर वे चौंक गए। हालांक‍ि कई लोगों ने ल‍िखा क‍ि मनी ह‍िस्‍ट नेटफ्ल‍िक्‍स से हटाया नहीं गया है यह सि‍र्फ एक अफवाह है।

‘मनी ह‍िस्‍ट’ दरअसल एक स्‍पेन‍िश क्राइम सीरीज है। इसके चार सीजन बेहद पापुलर हो चुके हैं। इसमें दुन‍िया की सबसे बडी डकैती का प्‍लांड की जाती है। इस सीरीज के सारे क‍िरदार भी बहुत पापुलर हो चुके हैं।

यह सीरीज रॉयल मिंट ऑफ स्पेन की डैकेती पर बेस्ड है। इस सीरीज में एक मास्टर प्लान के साथ क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग डकैती का प्लान करते हैं जो हिस्ट्री की सबसे बड़ी डकैती है। सभी रॉबर्स को इकट्टा कर उनकी टीम बनाने वाला एक व्यक्ति है जिसे प्रोफेसर का नाम द‍िया गया हैं। प्रोफेसर अलग-अलग चोरी के बैकग्राउंड के इन लोगों की एक टीम बनाता है और 6 महीने इन्हें ट्रेनिंग देता है, जिसके बाद रॉयल मिंट में डैकेती की जाती है। वेब सीरीज के पहले सीजन में प्लान की प्रक्रिया को दिखाया गया है।

इसमें डकैती का प्‍लान और इसके क‍िरदारों को इतना चालाक और तेज बताया गया है क‍ि आप स्‍क्रीन से नजर नहीं हटा सकते। इसमें प्‍यार, रि‍लेशनशि‍प, इमोशन और इतना थ्र‍िल डाला गया है क‍ि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सस्‍पेंस इस कदर है क‍ि क‍िरदारों के नाम भी एक दूसरे को पता नहीं होते हैं। उन्‍हें टोक्यो, बर्लिन, रियो और मॉस्‍को के नाम बुलाया जाता है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख