Hanuman Chalisa
✕

स्पोर्टी लुक में सिलेरियो बनेगी और दमदार, रहेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (13:26 IST)
भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय कार बाजार में हर किसी को लक्ष्य कर कार पेश की है। मारुति की इसी नीति के अंतर्गत उसने सिलेरियो क्रॉस बाजार में उतारी है। कॉम्पैक्ट हैचबैक सिलेरियो के अंतर्गत आने वाली सिलेरियो मारुति बेस्ट सेलिंग मॉडल्स में से एक रही है। 
 
इस कार की कॉम्पैक्ट डिजाइन, मध्यम वर्ग के बजट के अनुरूप और ऑटो गियर शिफ्ट ने इस कार की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिलेरियो मारुति की पहली ऐसी कार थी जो कि एजीएस यानी ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक (एजीएम) के साथ भारत में आई थी। 
 
अब मारुति दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में बेहतरीन डिजाइन के साथ एक नए लेवल की सिलेरियो देखने को मिलेगी। सिलेरियो क्रॉस ओवर वर्जन से मारुति रैनो क्विड से मुकाबला करेगी, जो भारत की सफलतम कारो में से एक मानी जाती है। 
 
मारुति की सेलिरियो क्रॉस ओवर में 5 स्पीड मैन्युअल गीयर बॉक्स आ सकता है। इस क्रॉसओवर वर्जन में कई फीचर्स जोड़े जाएंगे। फ्रंट और रियर बम्पर्स की बॉडी पर काफी काम किया जाएगा। इसमें रेग्युलर मॉडल के मुकाबले अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। यानी मारुति अपनी इस क्रॉस ओवर को स्पोर्टी लुक दे सकती है। 
 
कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। इस नए लुक में भी मारुति 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। जो  67 पीएपी पीक पॉवर और 90 एनएम पीक टॉर्क क्षमता उत्पन्न करेगा। नई क्रॉस ओवर की कीमत 6 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख