dharma sangrah
✕

नए लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने आ रही है Maruti की नई Celerio

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (19:06 IST)
Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय कारों में मानी जाने वाले Celerio को नए लुक और फीसर्च के साथ लांच करने जा रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी न्‍यू जेनरेशन मारुति सिलेरियो (Next-gen Maruti Suzuki Celerio) को दीपावली के आसपास लांच किया जा सकता है। नई Celerio का लुक मौजूदा मॉडल से अलग होगा और कार में लेटेस्‍ट फीचर्स होंगे।
 
न्‍यू जेनरेशन मारुति सिलेरियो (Next-gen Maruti Suzuki Celerio) को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सिलेरियो का मौजूदा मॉडल (फर्स्‍ट-जेनरेशन मॉडल) 2014 में लाचं हुआ था। कंपनी इसका सेकंड-जेनरेशन मॉडल ला रही है। नई सिलेरियो मारुति वैगनआर वाले हार्टेक्‍ट प्‍लैटफार्म पर आधारित होगी।
 
नई मारुति सिलेरियो की बाजार में सीधी टक्‍कर टाटा टियागो और हुंडई सैंट्रो से होगी।  ज्‍यादा पावरफुल इंजन और ज्‍यादा कैबिन स्‍पेस के चलते नई सिलेरियो हुंडई की ग्रैंड आई10 से भी मुकाबला कर सकती है।
 
खबरों के अनुसार नई सिलेरियो मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी। कार का वीलबेस भी लंबा होगा। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई सिलेरियो के अंदर स्पेस भी ज्यादा मिलेगी।
 
एक्‍सटीरियर की तरह न्‍यू-जेनरेशन सिलेरियो का कैबिन लेआउट भी नया होगा। कैबिन के के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार कार के टॉप वेरियंट्स में मारुति का लेटेस्‍ट स्‍मार्टप्‍ले स्‍टूडियो इन्‍फोटेनमेंट सिस्‍टम मिलेगा।
सिलेरियो का मौजूदा मॉडल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। नई सिलेरियो में वैगनआर की तरह दो इंजन ऑप्‍शन मिलने की उम्‍मीद है। इनमें मौजूदा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हैं। 1.2-लीटर वाला यह इंजन मारुतिवैगनआर, इग्निस और स्विफ्ट जैसी कारों में मिलता है। नई सिलेरियो में 5-स्‍पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन मिलेंगे।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

अगला लेख