dharma sangrah
✕

महिन्द्रा की थार को पहले 4 दिन में मिली 9,000 बुकिंग

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (13:05 IST)
नई दिल्ली। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने मंगलवार को कहा कि उसकी पूरी तरह से नई एसयूवी थार को इसकी बुकिंग शुरू होने के 4 दिन के भीतर ही 9,000 बुकिंगें मिल गई हैं। कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि पहले चरण में देश के 18 शहरों में ही उसकी बुकिंग शुरू हुई है। इन शहरों में एसयूवी की टेस्ट ड्राइविंग और डेमो प्रदर्शन की भी सुविधा उपलब्ध है।
 
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजे नाकरा ने कहा कि एसयूवी के लिए टेस्ट ड्राइव सुविधा केवल 18 शहरों में ही उपलब्ध होने के बावजूद हमें नई थार के लिए इसको पेश करने के बाद से अब तक 9,000 की बुकिंग प्राप्त हो गई है। यह इस वर्ग के वाहन के मामले में अप्रत्याशित है।
 
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपनी नई थार को पिछले शुक्रवार को पेश किया था। इसका दाम 9.8 लाख रुपए से लेकर 13.75 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखा गया है। कंपनी ने नई थार को 2 मॉडलों एएक्स और एलएक्स में उतारा है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के पॉवरट्रेन के विकल्प उपलब्ध हैं। एसयूवी का डिजाइन और इंजीनियरिंग पूरी तरह से भारत में ही की गई है। इसे कंपनी के नासिक संयंत्र में तैयार किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख