Daily Horoscope
✕

41 प्रतिशत बढ़ी Mahindra की बिक्री, जानिए Nissan और MG Motors की कितनी कारें बिकीं

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (18:59 IST)
नई दिल्ली। महिंद्रा एन्ड महिंद्रा ने फरवरी 2021 में 15391 यात्री वाहनों की बिक्री की है जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 10938 वाहनों की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है।
 
कंपनी ने आज यहां बताया कि पिछले वर्ष फरवरी में कुल 32,476 यात्री और अन्य वाहनों की बिक्री हुईं थी जबकि फरवरी 2021 में वाहन बिक्री घटकर 28,777 रही। महिंद्रा की हालांकि फरवरी 2021 में घरेलू बाजार में 15,380 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष फरवरी में बेचे गए 10,675 वाहनों की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में 15,391 यूटिलिटी वाहन और वैन की बिक्री की जो पिछले वर्ष फरवरी के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक हैं।
 
कंपनी के ऑटोमेटिव डिवीज़न के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष विजय नाकड़ा ने कहा कि हमने इस वर्ष फरवरी में पिछली वर्ष फरवरी के मुकाबले यूटिलिटी वाहनों में 44 प्रतिशत की बिक्री दर्ज की है। हमारी एसयूवी और भारी वाहनों की मांग अभी भी जारी है। छोटे वाहनों की बिक्री वर्तमान में वैश्विक परेशानी है और यह आने वाले तीन-चार महीने तक ऐसे ही रहेगी। हम आने वाले समय में स्थिति की लगातार समीक्षा करते रहेंगे और अपने सप्लायरों के साथ काम करते रहेंगे ताकि सप्लाई रिस्क को कम किया जा सके।
निसान मेगनाइट का जलवा : निसान मोटर इंडिया ने अपनी नई नवेली कार निसान मेगनाइट के दम पर फरवरी माह में कुल 4244 यात्री वाहन बेचे। निसान मोटर के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि निसान मेगनाइट ने अपने बड़े, बोल्ड और सुन्दर आकार के दम पर खरीदारों का आकर्षण खींचा है। मेगनाइट को लांच के पहले दो महीनों में ही 6582 कारों की डिलीवरी के साथ ग्राहकों की भारी प्रतिक्रिया मिली हैं। एसयूवी सेगमेंट में गेम चेंजर साबित होने वाली प्रतिस्पर्धी मेगनाइट की बुकिंग लगातार जारी है। निसान मेगनाइट की प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए प्लांट में तीन शिफ्टों में काम जारी है।
MG मोटर ने बेची 4,329 गाड़ियां : एमजी मोटर इंडिया ने फरवरी 2021 में 4,329 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने आज कहा कि इस महीने में ब्रिटिश ऑटोमेकर ने सबसे अधिक उत्पादन, बुकिंग और बिक्री के आंकड़ों को देखा, क्योंकि इसे जेडएस ईवी, हेक्टर और ग्लॉस्टर सहित इसके सभी कारलाइनों के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली।

कंपनी के निदेशक बिक्री राकेश सिडाना ने कहा कि 2021 की प्रोडक्ट लाइंस की अच्छी बिक्री बहुत उत्साहजनक है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे चार्जिंग बुनियादी ढांचे के साथ, जो अब अधिक शहरों में उपलब्ध है, ईवी ट्रेंड तेजी से बढ़ेगा। इस वृद्धि की गति मार्च में भी जारी रहने की उम्मीद है, और हम अपने ग्राहकों के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने और इसकी कोशिश करने के लिए बैक-एंड पर काम कर रहे हैं।  (इनपुट वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख