dipawali
✕

किआ सेल्टोस लांच, जानिए क्या है इसकी कीमत और कमाल के फीचर्स

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (19:06 IST)
नई दिल्ली। कोरियाई ऑटो कंपनी किआ मोटर्स ने गुरुवार को भारत में अपनी पहली कार सेल्टोस लांच की। भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए से लेकर 15.99 लाख रुपए तक है।
 
किआ मोटर्स कार्पोरेशन की भारतीय इकाई किआ मोटर्स इंडिया ने इसके साथ ही भारतीय बाजार में अपना परिचालन शुरू कर दिया है। किआ इस एसयूवी के दो संस्करण जीटी लाइन और टेक लाइन लांच की गई है।

इसमें तीन इंजन के विकल्प दिए गए जिसमें स्मार्टस्ट्रीम 1.5 पेट्रोल, 1.5 डीजल सीआरडीआई वीजीटी और स्मार्टस्ट्रीम .14 टुर्बो पेट्रोल शामिल है। सभी मॉडल बीएस 6 मानकों पर आधारित हैं।

कंपनी ने कहा कि इसमें तीन ईको, नॉमर्ल और स्पोर्ट मॉड दिए गए हैं। इसको एक बॉडी रंग और डुअल रंग में भी उतारा गया है। किआ सेल्टोस में सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए सभी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ ही इसमें छह एयरबैग भी दिए गए हैं। अत्याधुनिक इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमें ड्राइवर को सुरक्षित वाहन चालन में मदद के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।

कंपनी ने पिछले महीने इसकी बुकिंग शुरू की थी। अब कि 32035 कारों की बुकिंग हो चुकी है। कंपनी देश के 160 शहरों में स्थित अपने सेल्स प्वाइंटों पर इसकी बुकिंग की है। इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर भी बुकिंग की गई है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

अगला लेख