Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक लुढ़का

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (17:09 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों, नकारात्मक निवेश धारणा और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 587.44 अंक गिरकर 36472.93 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 177.35 अंक फिसलकर 10741.35 अंक पर रहा।

बिकवाली का दबाव छोटी और मझौली कंपनियों में भी बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.39 प्रतिशत उतरकर 13080.60 अंक पर और स्मॉलकैप 2.19 प्रतिशत गिरकर 12117.18 अंक पर रहा। बीएसई में आईटी और टेक को छोड़कर सभी समूह गिरावट में रहे। आईटी 0.30 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रहा, जबकि टेक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रियलटी समूह में सबसे अधिक 6.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद धातु में 3.49 प्रतिशत, वित्त में 2.69 प्रतिशत, तेल एवं गैस 2.63 प्रतिशत, ऑटो 2.52 प्रतिशत, एनर्जी 2.30 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स 2.30 प्रतिशत और इंडस्ट्रीयल 1.68 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई में कुल 2597 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1945 गिरावट में और 527 बढ़त में रहे जबकि 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख