suvichar

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की धूम, बिक्री में बंपर बढ़ोतरी

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (21:36 IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब ग्राहक इलेक्टिकल व्हीकल की ओर मुड़ने लगे हैं। भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 2021 में 132 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान हाई-स्पीड और लो-स्पीड सहित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री बढ़कर 233,971 हो गई जबकि 2020 में 100,736 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। 
 
कारों की बिक्री में बढ़ोतरी : एमजी मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री कैलेंडर वर्ष 2021 में 145 प्रतिशत बढ़कर 2,798 इकाई हो गई, जो देश में ईवी की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल यानी 2020 में कंपनी ने 1,142 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।
 
इस समय भारत में कंपनी के ईवी उत्पाद पोर्टफोलियो में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन जेएस ईवी है, जिसे जनवरी, 2020 में पेश किया गया था। इसके बाद पिछले साल फरवरी में इस वाहन का नया संस्करण पेश किया गया। कंपनी के मुताबिक जेएस ईवी पूरी तरह चार्ज होने पर 419 किलोमीटर दौड़ सकता है। ये गाड़ी दो संस्करणों - एक्साइट और एक्सक्लूसिव - में आती है, जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

अगला लेख