Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगले महीने आएगी हुंडई की ‘आई-20 एक्टिव’

बुधवार, 25 फ़रवरी 2015 (17:43 IST)
नई दिल्ली। कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई अगले महीने अपना नया क्रॉसओवर मॉडल आई-20 एक्टिव को भारत में पेश करेगी। कंपनी के इस मॉडल की यह वैश्विक लांचिंग होगी। देश में 5 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी नए मॉडल ला रही है।

हुंडई मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि जर्मनी के रसेलशेइम स्थित डिजाइन केंद्र में डिजाइन की गई आई-20 एक्टिव को मार्च, 2015 में भारतीय बाजार के जरिए वैश्विक बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि एसयूवी जैसी दिखने वाली इस कार में कई नई खूबियां होंगी। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी सेडान कार वरना का अद्यतन संस्करण पेश किया था, जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 12.19 लाख रुपए तक है।  (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी