sundarkand

Maruti, Ford और Mahindra के बाद Honda ने किया कार की कीमतें बढ़ाने का ऐलान, इतने बढ़ेंगे दाम...

Updated: रविवार, 20 दिसंबर 2020 (19:12 IST)
नई दिल्ली। जापान की वाहन कंपनी होंडा की अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना है। कंपनी के डीलरों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। इसके अलावा मारुति सुजुकी, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही कह चुकी है कि वे कच्चे माल और अन्य जिंसों की बढ़ी हुई लागत को कम करने के लिए अपने वाहनों के दाम जनवरी से बढ़ाएंगी।

वाहन कंपनी भारत में पूर्ण अनुषंगी होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल) के जरिए काम कर रही है। कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान अमेज से लेकर महंगी एसयूवी सीआर-वी बेचती है। अमेज की शुरुआती कीमत 6.17 लाख रुपए जबकि सीआरवी की 28.71 लाख (एक्स शोरूम) रुपए है।

कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि वह जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ा रही है। इसका कारण कच्चे माल की लागत और मुद्रा प्रभाव है। डीलर के अनुसार वाहनों के मॉडल के हिसाब से दाम के बारे में सूचना कंपनी जनवरी की शुरुआत में देगी।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की, लेकिन इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। कई वाहन कंपनियां पहले ही अगले महीने से विभिन्न मॉडल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। पिछले सप्ताह रेनो इंडिया ने कहा कि वह जनवरी से सभी मॉडल के दाम में 28,000 रुपए तक की वृद्धि करेगी।

इसके अलावा मारुति सुजुकी, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही कह चुकी है कि वे कच्चे माल और अन्य जिंसों की बढ़ी हुई लागत को कम करने के लिए अपने वाहनों के दाम जनवरी से बढ़ाएंगी।

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने भी कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए अपने वाहनों के दाम में 1 जनवरी 2021 से 1,500 रुपए तक की वृद्धि की घोषणा की है।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख