suvichar

त्योहारों पर आया हीरो का नया सस्ता स्कूटर, फीचर्स कर देंगे हैरान...

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (10:27 IST)
दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कार्प ने सोमवार को आई थ्रीएस प्रौद्योगिकी आधारित अपना नया स्कूटर न्यू डेस्टिनी 125 लांच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 57500 रुपए तक है।
 
कंपनी के विक्रय, कस्टमर केयर और पार्ट्स बिजनेस के प्रमुख संजय भान, कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ. मारक्स ब्रोंस्पेरगर और कंपनी के वैश्विक उत्पाद प्लानिंग के प्रमुख मालो ली मैसन ने यहां इस नए स्कूटर को लांच किया। भान ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
 
दिल्ली एनसीआर में यह कल से शोरूम में उपलब्ध हो जाएगा और दिवाली में यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसे धीरे-धीरे पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें 125 सीसी एनर्जी बूस्ट इंजन है।
 
इसमें बाहर से तेल भरने की सुविधा के साथ ही रिमोर्ट की ओपनिंग, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसके दो मॉडल उतारे गए हैं। एलएक्स मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 54650 रुपए और वी एम्स मॉडल की कीमत 57500 रुपए है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

अगला लेख