Hanuman Chalisa

हार्ले डेविडसन ने भारत में चार मॉडल के नए संस्करण उतारे

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (15:41 IST)
नई दिल्ली। मोटरसाइकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में अपने चार मॉडलों का उन्नत संस्करण उतारा है। दिल्ली के शोरुम में इनकी कीमत 11.99 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने 11.99 लाख रुपए में स्ट्रीट बॉब, 13.99 लाख रुपए में फैट बॉब, 17.49 लाख रुपए में फैट बॉय और 18.99 लाख रुपए में हेरिटेज क्लासिक उतारी हैं।
 
कंपनी के भारत और चीन क्षेत्र के प्रबंध निदेशक पीटर मैंकेंजी ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमारी नई पेशकश हार्ले डेविडसन के मोटरसाइकल ग्राहकों के लिए उत्पादों की नए सिरे से खोज करने पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती है। कंपनी भारत में 14 मॉडल बेचती है और देशभर में इसके 27 डीलर हैं। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

अगला लेख