Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिका में लांच होगी गूगल की सेल्फ ड्राइव कार

मंगलवार, 19 मई 2015 (17:28 IST)
ह्यूस्टन। गूगल की खुद चलने वाली (सेल्फ ड्राइविंग) कार का नमूना मॉडल इन्हीं गर्मियों में अमेरिकी सड़कों पर उतरेगा। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कहा है कि परीक्षणों के बाद वह अपनी इस कार को अमेरिका की सड़कों पर उतार रही है। इन कारों में हालांकि सुरक्षा ड्राइवर मौजूद रहेंगे जो कि जरूरत पड़ने पर वाहन को अपने नियंत्रण में ले सकेंगे।
कंपनी का कहना है कि सेल्फ ड्राइविंग कार के अनेक नमूना (प्रोटोटाइप) संस्करण माउंटेन व्यू, कैलीफोर्निया की सड़कों पर उतारे जाएंगे। इसी शहर में गूगल का मुख्यालय है। कंपनी का कहना है कि उसका यह कदम परीक्षणों की आगामी कड़ी का ही हिस्सा है लेकिन यह प्रायोगिक कार्य्रकम की दिशा में बड़ा कदम होगा।
 
कंपनी ने यह घोषणा उन खुलासों के बाद की है जिनके अनुसार उसकी सेल्फ ड्राइविंग कारें कैलिफोर्निया में 11 छोटी दुर्घटनाओं में संलिप्त रही है। उल्लेखनीय है कि गूगल 2010 से ही स्वचालित वाहन विकास पर काम कर रही है। कंपनी के नए प्रोटोटाइप वाहनों को राउश इंडस्ट्रीज ने असेंबल किया है। इनमें भी उसी साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है जिस पर मौजूदा सेल्फ ड्राइविंग लेक्सस आरएक्स 450एच चलती है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

Honda Activa e: 102KM रेंज, बैटरी-स्वैपिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी