सम्बंधित जानकारी
- भोपाल में आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने की खुदकुशी, दो की मौत, दो की हालत गंभीर
- मोदी बोले कि जलियांवाला बाग के शहीदों को कभी नहीं भूल सकता देश
- पुजारा की पारी के बाद रोहित ने दी फैंस को हिदायत,'फॉर्म नहीं बल्लेबाज का योगदान देखो'
- 29 या 30 अगस्त कब रखा जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, जानिए पारण का समय
- ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन शाहरुख की लाडली सुहाना खान ने ढाया कहर, तस्वीर वायरल
वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, अन्य राज्य में जाने पर आसानी से होगा वाहन ट्रांसफर | vehicle
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाहन चालकों के लिए एक राहतदायी उपाय की घोषणा की है। इसके तहत एक से दूसरे राज्य में बसने पर वाहन को ट्रांसफर नहीं कराना होगा। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए भारत सीरीज (bharat series या bh-series) के नाम से किए जाने वाले इस रजिस्ट्रेशन में वाहनों का ट्रांसफर आसानी से हो सकेगा।
हालांकि सरकार ने इस सुविधा को वैकल्पिक के तौर पर लांच किया है। लेकिन वाहन चालक चाहे तो अपने वाहन के लिए बीएच सीरीज का रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसका सबसे अधिक फायदा उन लोगों और कर्मचारियों को होगा, जो नौकरी के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते हैं। इससे उन्हें रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती थी। अब इस दिक्कत से छुटकारा मिल जाएगा।
