sundarkand
✕

फोक्सवैगन ने ऑल इलेक्ट्रिक हैचबैक आईडी.3 के प्रोडक्शन मॉडल से उठाया पर्दा

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (12:14 IST)
फोक्सवैगन ने फ्रैंकफर्ट मोटर शो 2019 में ऑल इलेक्ट्रिक हैचबैक आईडी.3 के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया है। कंपनी काफी समय से दुनियाभर में आयोजित होने वाले मोटर शो में आईडी के नाम से काफी सारे व्हीकल्स को शोकेस करती आई है। 
 
फोक्सवैगन आईडी.3 एक हैचबैक है ​जो कंपनी के एमईबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाने वाला पहला प्रोडक्ट है। इस प्लेटफॉर्म को विशेषतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करने के लिए बनाया गया है। 
 
इस कार में आईसी इंजन की जगह रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस मोटर से कार को 204 पीएस की अधिकतम पावर और 310 एनएम का टॉर्क प्राप्त होगा। 
 
फोक्सवैगन आईडी.3 में तीन अलग अलग तरह के बैट्री पैक दिए हैं। इनमें 330 किलोमीटर की रेंज वाला 45 केडब्ल्यूएच, 420 किलोमीटर की रेंज वाला 58 केडब्ल्यूएच और 550 किलोमीटर की रेंज देने वाला 77 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक शामिल है। बताई गई रेंज यूरोपियन टेस्ट साइकिल के अनुसार है।
 
इस कार के साथ 100 केडब्ल्यूएच के फास्ट चार्जर भी दिया गया है। इस चार्जर से कार की बैट्री को 30 मिनट तक चार्ज करने के बाद 290 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। कार के 45 केडब्ल्यूएच और 58 केडब्ल्यूएच बैट्री वाले वर्जन की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
 
आईडी.3 का डिज़ाइन काफी स्मूद और लगभग दूसरी हैचबैक कारों के जैसा ही है। अंदर से भी ये कार पारंपरिक हैचबैक जैसी ही नज़र आती है। हालांकि, इसमें दी गई टचस्क्रीन ड्राइवर की तरफ झुकी हुई है। 
 
फीचर की बात करें तो इसमें सेटेलाइट नेविगेशन सिस्टम,हीटेड फ्रंट सीट एवं स्टीयरिंग व्हील, रियरव्यू कैमरा सिस्टम,अडेप्टिव क्रुज़ कंट्रोल, कीलैस एंट्री एवं स्टार्टिंग सिस्टम और एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें मेट्रिक्स एलईडी हैडलाइट्स,ऑगमेंटेड रिएलिटी हैड्सअप डिस्प्ले,बीट कंपनी का साउंड सिस्टम और बड़ा ​स्लाइ​डिंग टिल्टिंग ग्लास रूफ दिए गए हैं। 
 
फोक्सवैगन आईडी.3 को तीन वेरिएंट बेस, फर्स्ट प्लस और फर्स्ट मैक्स में पेश करेगी। बेस वेरिएंट की कीमत 30,000 यूरो यानी 23.80 लाख रुपए रखी जाएगी। फोक्सवैगन आईडी.3 का प्रोडक्शन इस साल नवंबर में शुरू किया जाएगा। कंपनी को अभी से ही इसकी 30,000 यूनिट के ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। फिलहाल आईडी.3 केवल यूरोपियन बाज़ार में ही उपलब्ध होगी। फोक्सवैगन की ओर से इसे भारत में लॉन्च किए जाने की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Courtesy : CarDekho.com

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख