dharma sangrah
✕

मारुति कारों पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, इन मॉडल्स की कीमतों में मिल रही है छूट

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (17:53 IST)
त्योहारों पर अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो आपका लिए सुनहरा अवसर है। मारुति एरिना अपने कई मॉडल्स पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। S-Presso पर 48,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। 
 
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो पर 43000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की जानकारी के मुताबिक यह ऑफर 16 अक्टूबर तक उपलब्ध है। Eeco के CNG variant पर 12500 तक की छूट मिल रही है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार्स में से एक स्विफ्ट पर भी इस महीने भारी छूट दी जा रही है। 
 
कंपनी इस कार की खरीद पर  24500 रुपए तक के ऑफर दे रही है। मारुति की स्टाइलिश सब-कॉम्पैक्ट सिडैन Maruti Suzuki Dzire पर भी छूट मिल रही है। इस कार की खरीद पर इस 19500 रुपए तक के डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। 
वैगनआर की खरीद पर कंपनी 17500 रुपये तक के ऑफर का लाभ दे रही है। मारुति वैगनआर के सीएनजी मॉडल पर भी आपको 12500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर दी गई जानकारी के मुताबिक है। देश के अलग-अलग शहरों के मुताबिक इनमें परिवर्तन हो सकता है। आप अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख