Daily Horoscope
✕

धांसू खबर! फिर आ रहा है हमारे Bajaj का लेजेंडरी स्कूटर चेतक, 34 साल किया था सड़कों पर एकतरफा राज...

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (12:53 IST)
किसी जमाने में भारतीय सड़कों पर एकतरफा राज करने वाला बजाज चेतक स्कूटर एक बार फिर सड़कों पर फर्राटे भरता हुआ दिखेगा। स्कूटर के बड़े मार्केट में फिर से कब्जा जमाने के इरादे से Bajaj Auto चेतक स्‍कूटर को एक नए और दमदार अवतार को दोबारा बाजार में उतार रही है।
 
बजाज ऑटो का एक समय स्कूटर सेगमेंट में एक छत्र दबदबा था। इस सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 50 फीसदी से अधिक होता था। काइनेटिक होंडा और स्कूटी जैसे हल्के और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोपहियों के चलते बजाज ने 2006 में चेतक स्कूटर को बंद कर दिया था।

पूरी तरह नए अवतार में बजाज चेतक को 2019 में लॉन्‍च किया जा सकता है और इसकी कीमत 70 हजार रुपए हो सकती है। अभी बजाज का स्कूटर में मार्केट सेगमेंट करीब 15 फीसदी है। अगर ऐसा होता है तो सीधे तौर पर चेतक से होंडा की एक्टिवा को टक्कर मिलने वाली है।

लेकिन अब इसका नाम थोड़ा ट्रेंडी होने जा रहा है, नए चेतक को Chetak Chic के नाम से जाना जाएगा और यह यूनिसेक्‍स स्‍कूटर होगा। इसके साथ ही चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। 

बताया जा रहा है कि नए बजाज चेतक चिक में यूएसबी चार्जिंग प्‍वाइंट, सीबीएस ब्रेक्स, बड़ा फ्यूल टैंक और ओवल शेप्ड हेडलैम्प्स होंगी। नए मॉडल में 125cc, एयर कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 9-10 bhp पावर और 9 Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। वेरियोमेटिक गियरबॉक्स, सीबीएस ब्रेक्स जैसे अत्याधुनिक फीचर्स भी हो सकते हैं।

अधिक आरामदायक राइडिंग के लिए अंडर सीट स्टोरेज, अपराइड हैंडलबार, वाइड फुट पेग्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस ऑल डिजिटल कंसोल दिया जाएगा। बजाज चेतक स्कूटर का नाम महाराणा प्रताप सिंह के घोड़े चेतक के नाम पर रखा गया था। इस स्कूटर को प्यार से 'हमारा बजाज' भी कहा जाता था।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख