हमें पता है आप चौंक गए ना? पर हां ये सच है किटेन के सेरा नाम की हॉलीवुड एक्ट्रेस, टीवी पर्सनालिटी और सिंगर जो 1980 से गुलाबी दुनिया में अपनी लाइफ एंजॉय कर रहीं हैं। पूरी दुनिया में ये खूबसूरत अदाकारा 'पिंक लेडी ऑफ़ बॉलीवुड' के नाम से फेमस हैं । इनके डिज़ाइनर कपड़े, ज्वेलरी, जूते, घर का फर्नीचर, घर की हर चीज़ पिंक है।
किटेन अपने घर को पिंक पैलेस बोलती हैं। अगर आप ये सोचते हैं कि एक ही कलर कितना बोरिंग लगता होगा तो ऐसा नहीं है, वो पिंक कलर से बेहद प्यार करती हैं और कभी बोर नहीं हो सकतीं। यही नहीं किटेन के सारे कपड़े किसी एक्ट्रेस के कपड़ों को भी मात दे सकते हैं , और ऐसा हो भी क्यों ना वो अपनी सेक्सी ड्रेसेस में बेहद हॉट जो लगती हैं। 1980 में जब किटेन ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया था उस दिन उन्होंने पूरे पिंक कपड़े पहने थे और तब से उनका जीवन साथी बन गया पिंक।
किटेन कहती हैं उन्होंने पिंक कलर को नहीं चुना, बल्कि पिंक कलर ने उन्हें चुना है। सारा की फीमेल डॉग बहुत प्यारी है और अब ये पढ़कर आप हैरान मत होना कि उनकी डॉग भी पिंक है, जिसका नाम है मिस किसेस। किटेन किचन में माइक्रोवेव भी पिंक यूज़ करती हैं, मिक्सर भी अरे, यहां तक कि उनके खाने का रिफ्रेशमेंट जैसे कि वेफर्स, शेक्स, आइसक्रीम वो भी पिंक है। वैसे सेरा के लिविंग स्टाइल को लेकर उन्हें एक गाना भी ट्रिब्यूट किया गया है।
किटेन के घर में अलग से एक एरिया बना हुआ है जिसका नाम है पिंक पैराडाइस यहां उनके डिज़ाइनर चश्मे, जूते, हैंड बैग्स, ज्वेलरी, मेकअप सब कुछ मौजूद रहता है। जिस आलीशान कार में वे घूमती हैं वो भी पिंक है, साथ ही कार काफी यूनिक भी दिखती है। किटेन कहती हैं ज़िन्दगी बहुत छोटी है और इसे पूरे मज़े से जियो। उनका कहना है कि लोग मेरे बारे में बहुत सी बातें करेंगे, पर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई मर जाता है तो मैं वहां भी पिंक ही पहनती हूं। किटेन और उनकी डॉग 35 से ज़्यादा टीवी शोज, फीचर फिल्म, ब्लॉगिंग और पब्लिकेशन में नज़र आ चुके हैं।
किटेन कहती हैं कि मुझे फैशन आइकॉन नहीं बनना, मैं चाहती हूं लोग मुझे पिंक लेडी के नाम से जानें और इस गुलाबी दुनिया का आनंद लें। किटेन कभी भी इस पिंक सपने की दुनिया से बहार नहीं निकलना चाहतीं, और इस वजह से लोग उन्हें बहुत प्यार भी देते हैं।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस