sundarkand
✕

बजाज का पहला ई स्कूटर Chetak Chic electric, जानिए इसकी 5 खास बातें

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (17:10 IST)
पुणे। बजाज ऑटो ने अपने लेजेंड्री स्कूटर बजाज चेतक को बुधवार को नए अवतार में पेश किया है। चेतक बजाज का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। दावा किया जा रहा था कि कंपनी इसे अपने इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड 'अर्बनाइट' के तहत बेचेगी। लेकिन अब इसे चेतक नाम से ही पेश किया गया है। जानिए इस स्कूटर की 5 खास बातें...
 
Bajaj Chetak chic की रेंज: यह स्कूटर स्पोर्ट मोड में 85 किमी चल सकता है और वही इको मोड में 95 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसमें NCA सेल्स के साथ IP67 रेटिड हाई-टेक लिथियम आयन बैटरी दी गई है। बैटरी को आसानी से 5-15 amp इलेक्ट्रिक ऑउटलेट घर में ही चार्ज किया जा सकता है।
 
फीचर्स : इस स्कूटर में डीआरएलएस के साथ हिप्नॉटिक हॉर्स शू शेप वाली एलईडी हैडलाइट, फैदर टच एक्टिवेटिड इलेक्ट्रॉनिक स्विच्स और एलईडी ब्लिंकर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल कंसोल वाली डिस्प्ले दी गई है।
 
इनसे होगा Bajaj Chetak chic का मुकाबला : Chetak Chic electric को कई बार टेस्टिक के दौरान देखा गया है। इले​क्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज Chetak Chic का मुकाबला Ather 450 और Okinawa Praise से होगा।
 
रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी लुक : नई चेतक चिक रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी लुक में है। इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत Ather 450 से कम रहेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 80000 रुपए रह सकती है।
 
पुणे और बेंगलुरु में सबसे पहले होगा लांच : स्कूटर की बिक्री जनवरी से शुरू होगी। शुरुआत में स्कूटर को पुणे और बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद इकोसिस्टम को चेक करेंगे और फिर धीरे-धीरे इसे अन्य शहरों में भी उतारा जाएगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख