dharma sangrah

वाहन बीमा करवा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कार-बाइक पर पड़ेगा इतना भार...

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (10:49 IST)
सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2018 से सभी नए वाहनों का खरीदने के साथ ही 5 साल के लिए थर्ड पार्टी बीमा करवाना अनिवार्य कर दिया है। इससे अब लोगों को वाहन खरीदना महंगा पड़ेगा। जानकारों के मुताबिक बाइक पर न्यूनतम 1 से 14 हजार और कार खरीदने पर 5 से 25 हजार रुपए आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
 
बीमा जानकारों के अनुसार कई कंपनियों ने प्लान जारी करने के बाद पॉलिसियों की कीमतों की घोषणा कर दी है। अगर वाहन मालिक ऑन डैमेज कवर पॉलिसी चाहता है, तो प्लान के मुताबिक अलग पॉलिसी लेना होगी। इससे अतिरिक्त व्यय करना होगा। अब तक वाहन पर एक ही पॉलिसी लेना होती थी।
 
क्यों जरूरी है वाहन का बीमा? : वाहन बीमा किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर हमारे आर्थिक नुकसान को पूरा करता है। बीमा इंश्योरेंस कंपनी और आपके बीच एक तरह का अनुबंध होता है। इसके तहत कानूनी रूप में एग्रीमेंट किया जाता है कि आप प्रीमियम देंगे और कंपनी वाहन दुर्घटना होने पर आर्थिक नुकसान की भरपाई करेगी।
 
क्या होता है थर्ड पार्टी बीमा? : थर्ड पार्टी बीमा को लायबिलिटी कवर के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमा तीसरे पक्ष से संबंधित होता है। अगर किसी ने वाहन का थर्ड पार्टी बीमा कराया है और कोई दुर्घटना होती है, तो तीसरी पार्टी को बीमा कंपनी क्लेम देती है। यहां फर्स्ट पार्टी वाहन चलाने वाला और थर्ड पार्टी वाहन की चपेट में आने वाला होता है। वाहन की चपेट में आने वाले के आर्थिक नुकसान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को अनिवार्य  कर दिया है। यह बीमा वाहन मालिक को भी बचाता है।
 
थर्ड पार्टी बीमा के फायदे : लोगों की अवधारणा है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बीमा कराने वाले को कोई फायदा नहीं होता। सही बात यह है कि बीमा कराने वाले को कोई घाटा भी नहीं होता, क्योंकि यह इंश्योरेंस बीमाधारक को सभी वाहन दुर्घटनाओं में आर्थिक नुकसान से बचाता है। इन खर्चों में अस्पताल और कानूनी खर्चे भी शामिल होते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि भी क्षतिग्रस्त होने वाले की हैसियत आपसे कई गुना ज्यादा हुई और आप उसको हर्जाना देने की स्थिति में नहीं होते हैं तो ऐसे में बीमा कंपनी क्लेम देती है।
 
इतना महंगा होगा बीमा करवाना
 
दोपहिया वाहनों में (दोपहिया पर बीमा 5 साल तक के लिए मान्य होगा।)
 
- 75 सीसी के वाहनों में 1045 रुपए तक महंगा होगा।
- 76 से 150 सीसी का बीमा 3,285 रुपए तक महंगा होगा।
- 350 से ज्यादा सीसी वाली पॉवर बाइक पर 14 हजार तक पॉलिसी के लगेंगे।
 
कार पर पड़ेगा कितना खर्च (3 साल तक बीमा मान्य होगा)
 
- 1000 सीसी तक की कार खरीदने पर 5 हजार 
- 1500 सीसी की कार पर 9,500 रुपए 
- 1500 सीसी से अधिक की कार पर 25,000 रुपए की पॉलिसी लेना होगी
 
इसके अतिरिक्त इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। (खर्च एक जानकारी पर आधारित है। बीमा कंपनियों की पॉलिसियों के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

Maruti Suzuki : छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा अपडेट, मारुति सुजुकी ने EV को लेकर बताया अपना प्लान

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

अगला लेख