Hanuman Chalisa
✕

बढ़ते दामों की चिंता छोड़िए, आ रही है बिना पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (22:09 IST)
ऑटो एक्सपो 2018 में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों और पर्यावरण के लिए इलेक्ट्रिक या हाईब्रिड कारों का जोर देखने को मिला। पहले दिन कुल मिलाकर बिना पेट्रोल-डीजल वाली कारों की धूम रही।


ग्रेटर नोएडा में हो रहे एशिया के सबसे बड़े ऑटो शो में मारुति, ह्युंडई, Kia मोटर्स, होंडा समेत 100 कंपनियां अपनी 300 से ज्यादा गाड़ियों को प्रदर्शित करने जा रही हैं। इवेंट के पहले दिन सभी कंपनियों ने पर्यावरण के हित में ग्रीन या ब्ल्यू तकनीक का प्रदर्शन करते हुए इकोफ्रेंडली वाहन पेश किए।

जहां मारुति ने FutureS तो दूसरी ओर ह्युंडई ने किफायती एलीट आई 20 और हाईब्रिड आइकोनिक को लॉन्च किया। टाटा मोटर्स भी पीछे नही रही टियागो और टिगोर के इलेक्‍ट्रॉनिक वर्जन पेश किए।

फ्रांस की ऑटो कंपनी रेनो ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ट्रेजर और जो ई-स्पोर्ट को शोकेस किया। कंपनी ने इस मौके पर कहा कि कंपनी लॉन्ग टर्म के लिहाज से फैसले लेने से पहले देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए पॉलिसी और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रोडमैप सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

साथ ही मोटरसाइकिल और स्कूटर कंपनियां भी पीछे नहीं रहीं। हीरो मोटो, होंडा, सुजुकी, पियाजिओ, यामाहा सहित कई कंपनियों ने अपने स्टूकर और बाइक शोकेस किए, जिनमें बहुत से इलेक्ट्रिकल और हाईब्रिड हैं, पियाजिओ ने ऑटो एक्सपो में अपना वेस्पा इलेक्ट्रिका स्कूटर शोकेस किया, जो कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

बीएमडब्ल्यू ने भी एक कदम आगे आते हुए आई3 जो पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक है, लॉन्च की। यह एक बार चार्ज करने पर 280 किलोमीटर चलती है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सुपरस्पोर्ट्स कार रोडस्टर भी पेश की, जो 0 से 100 किलोमीटर की की रफ्तार 6.3 सेकंड्स में हासिल कर लेती है

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 9 से 14 फरवरी तक चलेगा। पहले दो दिन मीडिया और एग्जिबिटर्स के लिए रखे गए हैं। आम लोगों के लिए यह एक्सपो 9 फरवरी से खोला जाएगा।

लेखक के बारे में
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो: IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC,  DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक  मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख