Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑटो एक्सपो 2016 में आएंगी 40 से ज्यादा कंपनियां

गुरुवार, 16 जुलाई 2015 (18:13 IST)
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख द्विवार्षिक वाहन प्रदर्शनी 'ऑटो एक्सपो’ के 2016 संस्करण में 40 से अधिक वाहन कंपनियां भाग लेंगी। प्रदर्शनी में 22 सवारी एवं वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता एवं 18 दोपहिया व तिपहिया वाहन कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।
प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त रूप से सियाम और उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा फरवरी, 2016 में ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट में किया जाएगा।

सियाम ने एक बयान में कहा कि इस आयोजन के लिए प्रदर्शनी स्थल की संपूर्ण जगह किराए पर उठ चुकी है। इस संस्करण के लिए कुल इंडोर प्रदर्शनी क्षेत्र करीब 20 प्रतिशत बढ़ाकर 50,000 वर्गमीटर कर दिया गया है जो 2014 में 42,000 वर्ग मीटर था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स