dharma sangrah
✕

Audi ने पेश की लक्जरी कार SUV Q2, जानिए क्‍या है कीमत...

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (01:54 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट के असर से निपटने के लिए ऑडी की नजर पहली बार लक्जरी कार खरीदने वाले ग्राहकों पर है। कंपनी ने इसे ध्यान में रखते हुए 34.99 लाख रुपए से शुरू होने वाली एसयूवी क्यू2 पेश की है।

कंपनी आरंभिक श्रेणी के लक्जरी कार बाजार में अपना ग्राहक आधार बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। शुक्रवार को पेश यह कार नवंबर के पहले सप्ताह में ग्राहकों तक पहुंच जाएगी। इस कार के सर्वोच्च मॉडल (हाईएंड) की शोरूम कीमत 48.89 लाख रुपए है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा,  आरंभिक श्रेणी की लक्जरी कार पेश करने के पीछे हमारी योजना बाजार का विस्तार करना है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लक्जरी पोर्टफोलियो में ला सकें।कंपनी ने महीने की शुरुआत में इसकी बुकिंग शुरू की थी।

ढिल्लों ने कहा, अब तक 100 से अधिक क्यूवी की बुकिंग हो चुकी है। यह दिखाता है कि बाजार में मांग पहले से मौजूद है। कई ग्राहकों को इस श्रेणी में कार आने का इंतजार था। मेरा निश्चित तौर पर मानना है कि इनमें से अधिकतर ग्राहक पहली बार लक्जरी कार खरीद रहे हैं। तो ना सिर्फ कंपनी के मौजूदा ग्राहक बल्कि नए ग्राहक भी इस कार को खरीदेंगे।
क्यू2 में कंपनी दो लीटर का पेट्रोल इंजन देगी। यह ऑडी की पैटेंट प्रौद्योगिकी ‘क्वाट्रो’ पर आधारित होगा। यह प्रौद्योगिकी हर पहिए को उसकी जरूरत के हिसाब की शक्ति प्रदान करती है, जिससे ड्राइविंग में बेहतर पकड़ मिलती है।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख