रंगों के चयन से चमकता है हमारा भाग्य
हर दिन के अनुसार करें रंगों का चयन
कुछ रंगों से हमारा अच्छा तालमेल होता है, जो हमें 'पॉजीटिव एनर्जी' देते हैं। इसलिए कुछ खास रंग हमें ज्यादा आकर्षित करते हैं। इसे ही 'कलर साइंस' या रंग विज्ञान कहा जाता है। लेकिन ज्योतिष पर यकीन करने वाले भी दिन के लिहाज से रंगों का चयन करने लगे हैं। बड़े लोगों और बड़े शहरों से शुरू हुआ यह विश्वास अब मझोले शहरों के लोगों में पैठ बनाता जा रहा है। अपने शहर में ऐसे कई लोग हैं, जो खास दिन में खास रंग के कपड़े पहनने को प्राथमिकता देते हैं। रंग हमारे व्यक्तित्व को निखारते हैं। हमें खुशी का अहसास कराते हैं। जीवन में रंगों का एक विशेष महत्व है। रंग मन की भावनाएं भी दर्शाते हैं। रंगों द्वारा कई रोग भी ठीक किए जाते हैं, जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं। तो क्या रंग हमारे भाग्य को तय करने में भी कोई भूमिका निभाते हैं? जो लोग इस पर विश्वास करते हैं, उनका तो जवाब यही है कि हां...! देखिए हर दिन के हिसाब से रंगों का चुनाव हमारे लिए कितना फायदेमंद है :-
रविवार- सूर्य की उपासना के इस दिन गुलाबी रंग का विशेष महत्व है।