• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. आपका मूलांक 3 है तो प्रतिभासंपन्न हैं आप
Written By WD

आपका मूलांक 3 है तो प्रतिभासंपन्न हैं आप

अंक ज्योतिष से जानिए कैसे हैं आप

मूलांक 3
अंक-ज्योतिष एक जानी-मानी विधा है। इसके द्वारा व्यक्तित्व के कई सारे रहस्यों को पहचाना जा सकता है। अगर आपकी जन्मदिनांक का जोड़ सारे अंकों को मिलाकर 3 आता है तो जानिए कैसे हैं आप -

अंक 3- अंक 3 वाले व्यक्तियों का मस्तिष्क भी त्रिकोणाकार होता है। जो प्रतिभा, स्फूर्ति और ज्ञान का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति में बात को जल्दी समझने, सीखने और विश्वसनीय ढंग से निभाने की क्षमता होती है।

अंक 3 वाले व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सहयोगी प्रकृति के होते हैं। ये व्यक्ति दिलचस्प लोगों के प्रशंसक होते हैं।

FILE


ऐसे व्यक्ति भूतकाल, वर्तमान और भविष्य का अधिक से अधिक उपयोग करते हैं। इन व्यक्तियों में सही समय और स्‍थान पर सही कार्य करने की क्षमता होती है। ये व्यक्ति सक्षम, धैर्यवान और ‍विश्वसनीय होते हैं।

ऐसे व्यक्ति छोटे-छोटे लाभों के लिए दीर्घकालीन और बड़े अवसरों की बलि दे देते हैं। यह एक बुर‍ी आदत है, जिस पर इन्हें नियंत्रण करना चाहिए।

ये व्यक्ति कला‍,‍ विज्ञान और खेल जगत में प्रसिद्धि पाते हैं। यदि यह व्यक्ति शुभचिंतकों की‍ राय मानें और सही निर्णय लें, तो इनका भविष्य उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

FILE


इनको अपने अतीत से हमेशा दूर रहना चाहिए वरना वर्तमान और आने वाले समय की खुशियों से वंचित रह सकते हैं।

इनके मन में गहरी परिपक्वता रहती है लेकिन व्यवहार में लापरवाही छलकती है इसलिए अक्सर इन्हें गल‍त समझ लिया जाता है। लोग इनका भरपूर फायदा उठाते हैं। इनकी वाणी और व्यक्तित्व इनकी पूंजी है। इन्हें इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

FILE


विश्वसनीय और दृढ चरित्र के होने के बाद भी जीवन में एक बार चरित्र पर सवाल उठ सकते हैं। इनको अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट सोच अपनानी चाहिए।

इनका दिमाग तरक्की पसंद है लेकिन दिल संकोची स्वभाव का है। जीवन में ज्यादातर दिल की सुनते हैं इसीलिए धीमी प्रगति करते हैं। इनको अपनी ऊर्जा, समय और पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए।