• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित
Last Updated : बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:22 IST)

25 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

rashi
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
rashi

मेष- भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार निवेश लाभदायक रहेंगे।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ होगा।

कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।

मिथुन- मेहनत व्यर्थ जाएगी। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तु संभालकर रखें।

कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान दें।

कर्क- सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी समस्याओं का निपटारा हो सकता है। धनागम तथा यात्रा होगी।

कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान दें।

सिंह- प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लाभ होगा। शुभ समाचा‍र मिलेंगे। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे।

कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।

कन्या- यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेशादि लाभ देंगे। अचानक सुखद घटना घटेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

तुला- खर्च पर नियंत्रण रखें। अचानक हानि-दुर्घटना के योग हैं। विवाद न करें। मनमाफिक कार्य न होंगे। अशुभ समय।

कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।

वृश्चिक- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। धनलाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी। विवाद न करें।

कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।

धनु- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना पर कार्य होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक यात्रा लाभ देगी। विवाद न करें।

कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन कराएं।

मकर- अध्यात्म में रुचि रहेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। प्रमाद न करें। विवाद से बचें।

कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।

कुंभ- हानि-दुर्घटना के योग हैं। विवाद से हृदय पर चोट पहुंच सकती है। मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा।

कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

मीन- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है।

कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।