Hanuman Chalisa
✕

शुक्र के उदय होते ही प्रारंभ हो जाएंगे मांगलिक कार्य, इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (10:30 IST)
Shukra uday kark rashifa 2024: 7 जुलाई को शुक्र ग्रह ने कर्क राशि में गोचर किया था और अब वे 11 जुलाई की सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर उदय हो रहे हैं। कर्क राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति भी बनी है। ऐसे में अब शुक्र के उदय होते ही शुभ व मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सौंदर्य, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि के कारक ग्रह के उदय होने से इन 5 राशियों के भाग्य चमक जाएंगे। ALSO READ: शुक्र के कर्क राशि में जाते ही इन 6 राशियों को होगी पैसों की तंगी
 
मेष राशि : आपके लिए शुक्र का उदय अच्छे परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। आर्य के नए सोर्स विकसित होंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और मान सम्मान के साथ प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति के योग और व्यापारियों को तगड़ा मुनाफा होगा। आप धन संचय करने और साथ ही, बचत करने में सक्षम होंगे। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। वरिष्ठों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।ALSO READ: Shash malavya yog : 30 साल बाद शनि-शुक्र के कारण एक साथ शश और मालव्य राजयोग बना, 5 राशियों की खुल जाएगी लॉटरी
 
मिथुन राशि : शुक्र उदय के कारण आपकी जिंदगी में अच्छे बदलाव आएंगे। नौकरीपेशा हैं तो नई जिम्मेदारी के साथ उन्नति होगी। व्यापारी हैं तो नए समझौते होंगे। निवेश से अच्छा लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। और बेहतर समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारी को आप अच्छे से पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको स्थिरता प्राप्त होगी।
 
कर्क राशि : शुक्र आपके लग्न भाव में ही उदित हुए हैं। इस दौरान आपका व्यक्तित्व आकर्षक बन जाएगा। आपकी फिटनेस अच्छी बनेगी। रिश्तों में सुधार होगा और परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। अन्य सोर्स से धनलाभ होगा। बचत करने में आप सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों के साथ मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। लंबे समय  से अटके कार्य पूर्ण होंगे और आपके कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
 
कन्या राशि : आपके लिए अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा जिसके चलते आपके सभी प्रयास अब सफल होंगे। नौकरी में तरक्की और व्यापार में सफलता मिलेगी। अच्छी मात्रा में धन की बचत करने में सक्षम होंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और घर पर कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। ALSO READ: मंगल ग्रह के वृषभ राशि में प्रवेश से 4 राशियों को मिलेगा अपार लाभ
  
मकर राशि : आपके लिए यह उदय अधिक शुभ रहने वाला है। आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ने के साथ मान सम्मान भी बढ़ेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारी हैं तो आप मुनाफा कमाने में सफल होंगे और उससे आप संतुष्ट रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।ALSO READ: शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से हैं परेशान तो इन 8 अचूक उपाय से पाएंगे आराम

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

अगला लेख