ramcharitmanas

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे प्रसन्नता के समाचार

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (10:29 IST)
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से काम होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। यात्रा व निवेशादि लाभ देंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। प्रमाद न करें। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के मामलों में न पड़ें। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश व यात्रा लाभदायक रहेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चींटियों को आटा डालें।
 
आज का भविष्य : पुराने अटके कार्य भलीभांति पूर्ण होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अपनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य में बाधा होगी। धन तथा कीर्ति की हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ में कभी संभव है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। काम में मन लगेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। फालतू बातों पर ध्यान न दें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर होगी। नेत्र व मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक दिक्कतें दूर होंगी। चिंता कम रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में लगन बढ़ेगी। जोखिम जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हल्दी दान करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के मामले से दूर रहें। खास लोगों से मुलाकात होगी। क्रोध पर संयम रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। व्यग्रता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, धैर्य रखें। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ स्थिति बनेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। विवाद से बचें। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। धनलाभ सहज होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। बेवजह विवाद न करें। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थी प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में तालमेल बैठाना पड़ेगा।

ALSO READ: Weekly Horoscope : इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

ALSO READ: October Astrology : जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर माह में जन्मे जातक...

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख