Rahu shukra ki yuti
1. मेष राशि: आपकी ही राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बन रही है। इसलिए आपको ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। इससे आपके स्वभाग में क्रोध की बढ़ोतरी होगी। छोटी छोटी बातों को लेकर आप चिढ़चिढ़े और क्रोधित हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में भी उठापटक होगी।
2. वृषभ राशि: आपकी राशि के दूसरे भाव में इस युति का निर्मा आपको आर्थिक चोट पहुंचा सकता है। अनावश्यक खर्चा होगा और लोग आपकी छवि को खराब करने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आपका विवाद हो सकता है।
3. सिंह राशि: आपकी राशि के पंचम भाव में यह युति आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। करियर में भी रुकावटें पैदा हो जाएगी। संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लगेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा।
4. तुला राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते जीवनसाथी से आपके मनमुटाव होगा। कष्टदायक स्थितियां उत्पन्न होगी। साझेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
5. कुंभ राशि: आपकी राशि के एकादश भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते आपका मन भोग विला की ओर आकर्षित होगा। आप हर तरह का आनंद उठने की प्रवृत्ति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। धन और समृत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। खर्चें बढ़ जाएंगे।