Hanuman Chalisa
✕

जुलाई माह में 4 ग्रहों के गोचर से बदलेगी 5 राशियों की किस्मत, मनोकामना होगी पूर्ण

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 25 जून 2024 (17:09 IST)
Horoscope of July month 2024: जुलाई के महीने में 4 ग्रहों का गोचर होगा। ये चार ग्रह है- सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र। यह ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। सबसे पहले शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां बुध से युति कर लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बनाएंगे। उसके बाद मंगल वृषभ राशि में आकर सूर्य और गुरु के साथ युति बनाएंगे। फिर सूर्य का गोचर कर्क राशि में होगा। कर्क में पहले से विराजमान बुध और और शु्क्र के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। सूर्य के बाद बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में आ जाएंगे। सबसे आखिर में शुक्र एक बार फिर से राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में आ जाएंगे और फिर से लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बनाएंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से इस मा 5 राशियों की किस्मत पलट जाएगी। आपकी आमदानी में लाभ होगा।ALSO READ: Budh Gochar : बुध का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन
 
1. मेष राशि : इस माह आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना हैं। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में बड़े लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। व्यापर में बड़ा अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।ALSO READ: मंगल का मेष राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल
 
2. मिथुन राशि : आपके लिए यह माह समस्याओं से मुक्ति लेकर आया है। सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण होंगे। मन की उलझनों का समाधान होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी। व्यापरी है तो आपको आय के नए साधन मिलेंगे। व्यापार को लेकर आप काफी व्‍यस्‍त रहेंगे। घर परिवार में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।
 
3: सिंह राशि : आपके लिए यह महीना खुशियों से भरा रहेगा। धर्म कर्म के काम में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों का मान सम्मान बढ़ जाएगा। अधिकारी वर्ग के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। करियर में प्रगति के नए अवसर मिलने के योग हैं। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मित्रों से सावधान रहें।ALSO READ: बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय
 
4. तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीना आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। आपके घर में शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस महीने भूमि, भवन और वाहन खरीदने का योग भी बनेगा। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
 
5. मकर राशि : आपके लिए यह माह काफी शानदार साबित हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के प्रबल योग हैं। साथ ही आपको धन और विद्या दोनों की प्राप्ति होने के भी योग बन रहे हैं। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और कारोबार में भी अच्‍छा मुनाफा कमाएंगे।ALSO READ: Budh Gochar : बुध का गोचर शुक्र की राशि में होने से 3 राशियों का भविष्य चमक जाएगा
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख