गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. आपका जन्म 1 से 7 जून और 17 से 27 जून के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

आपका जन्म 1 से 7 जून और 17 से 27 जून के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

Orion sign of zodiac |  आपका जन्म 1 से 7 जून और 17 से 27 जून के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए
दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। राशि पथ से परे भी कई राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है आठवीं राशि ओरियन।
 
 
1. यदि आपका जन्म 1 से 7 जून और 17 से 27 जून के बीच हुआ है तो आप कालपुरुष या शिकारी तारामंडल में जन्मे हैं जिसे पाश्‍चात्य जगत में ओरियन कहते हैं। यह तारामंडल मृग तारामंडल से मिलता-जुलता है।
 
 
2. सच्चाई और न्याय से चलने वाले लोग आपको पसंद हैं। आप सिद्धांतवादी, सच्चे और सरल व्यक्तित्व के हैं, लेकिन वक्त आने पर आप गुस्सा दिखाने में भी माहिर हैं। आप धोखा देने वाले को सबक सिखाए बगैर दम नहीं लेते हैं।
 
 
3. असल में आप योद्धा हैं इसीलिए यात्रा प्रेमी भी हैं। आप लोगों का नेतृत्व करना बखूबी जानते हैं और बहुत हद तक आपकी धैर्यशीलता से आप लोगों को समझ भी पाते हैं।
 
 
4. आप दृढ़ निश्चयी हैं। आप जीवन में स्थायित्व चाहते हैं इसीलिए स्थायी कार्य करना पसंद करते हैं। अपने कार्य के प्रति साहस, लगन और मेहनत से जुटे रहते हैं।
 
 
5. उतावलेपन के कारण कई बार आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाता है या फिर आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाता है। इस पर काबू करने की जरूरत है।
 
 
6. आप अपने जीवन में हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। आप लोगों पर आसानी से विश्वास कर लेते हैं, जो कभी-कभी आपके लिए दुखदायी भी होता है। हालांकि आपमें दुनिया के प्रति गहरी समझदारी और जिम्मेदरी है।
 
 
7. आपका व्यक्तित्व आकर्षक है इसीलिए लोग आपसे मित्रता करना पसंद करते हैं। प्रेम-प्यार के चक्कर में रहने के बजाय आप ज्यादा वक्त उसे दें, जो आपने जीवन का लक्ष्य बना रखा है।