शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope April 2021

मासिक राशिफल अप्रैल 2021 : जानिए April माह में किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

मासिक राशिफल अप्रैल 2021 : जानिए April माह में किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद - Monthly Horoscope April 2021
अप्रैल 2021 में 12 राशियों का भविष्यफल
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी महिला वर्ग से परेशानी आ सकती है, ध्यान देना होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी और पश्चिम दिशा में लाभ मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ व्यापार की साझेदारी में परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 5, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तकलीफ आ सकती हैं। पत्नी को सफलता प्राप्त होगी। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी।
 
दिनांक 12, 28 शुभ हैं, 17 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक क्षेत्र में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु स्वयं के कार्य से अधिकारी नाराज रहेंगे। कृषि क्षेत्र ठीक-ठीक रहेगा। अविवाहित के विवाह योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। बहन को आर्थिक सहायता देना होगा।
 
दिनांक 8, 16 शुभ हैं, 11 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में डर बना रहेगा। माह के अंत में राहत मिलेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। आपके व संतान के विदेश यात्रा के योग बनते हैं।
 
दिनांक 9, 21 शुभ हैं, 14 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला रहेगी। नौकरी अच्छी रहेगी। कृषि में उन्नति होगी। व्यापार ने भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। माता से मानसिक व आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। किसी भी निवेश के पहले पूर्ण विचार करें, अन्यथा परेशान हो सकते हो। किसी नए स्थान पर कार्य करने का योग बनता है।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क करना दुखदायी रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने मित्र से अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 19 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा परेशानी वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होते-होते ब्रेक लग सकता है। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। बहन को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। किसी भी साथी को लेकर मानसिक रूप से परेशानी आ सकती है। दादाजी की जमीन-जायदाद का लाभ माह अंत में मिलेगा।
 
दिनांक 17, 26 शुभ हैं, 14 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में साधारण लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी नए व्यक्ति से परेशानी आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहोगे। पिता को सामाजिक कार्यकर्ता से दूर होना पड़ सकता है। संतान के विदेश यात्रा के योग हैं, जो कि भविष्य के लिए लाभ वाला रहेगा।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 19 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। कृषि क्षेत्र में मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को यह माह कुछ विशेष लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। किसी मिलने वाले से भूमि लाभ मिलेगा। किसी भी उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु स्वयं को ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 13, 25 शुभ हैं, 6 अशुभ है। श्रीराम स्तुति लाभप्रद रहेगी।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि क्षेत्र में बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा जिसका अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पुरानी महिला साथी से मुलाकात होगी, जो उसके लिए लाभप्रद रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

दिनांक 2, 11 शुभ हैं, 16 अशुभ है। कुलदेवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल होते -होते रुक सकती है, ध्यान देना होगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को नए क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।