Hanuman Chalisa

रविवार, 20 सितंबर 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे भाग्योन्नति के अवसर

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। आय के साधन विकसित होंगे। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। भरपूर प्रयास करें। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी इत्यादि से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा फलीभूत होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति का कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। प्रयास करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-बाहर सफलता मिलेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग अध्ययन आदि के काम उत्साह व लगन से कर पाएगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। मनपसंद भोजन का का आनंद प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में विलंब हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें, विरोध हो सकता है। आय बढ़ेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए मित्र बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। किसी चिंता में रह सकते हैं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अप्रत्याशित बड़े खर्च के होने की संभावना है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी व्यक्ति से बेकार की बहस हो सकती है। दुष्टजनों से सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले किए गए प्रयासों का प्रतिफल अब मिल सकता है। दौड़धूप रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक लंबी यात्रा के योग हैं। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

ALSO READ: Navratri Festival : कब है नवरात्र 2020, जानिए हर दिन की तारीख

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, रोमांस, जानिए एक ही स्थान पर

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: सप्ताह का राशिफल (13-19 जुलाई 2026): किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

शनि की उल्टी चाल: 138 दिनों तक मीन राशि में वक्री रहेंगे शनिदेव, जानें अपनी राशि का हाल

Weekly Ank Rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल: कैसा रहेगा 13 से 19 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

अगला लेख