कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मनचाहे कार्य न होंगे। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। राज्याधिकारी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा। विवादादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
मिथुन- भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। संपत्ति के सौदे पूर्ण होंगे। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न मीठा खिलाएं।
कर्क- सुस्वादु भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। व्यापार, नौकरी व निवेश से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- मेहनत का फल नहीं मिलेगा। मनमाफिक कार्य न होंगे। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
कन्या- यात्रा होगी। व्यापार-निवेश लाभदायक रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
तुला- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनमाफिक कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र, अर्क व धतूरा चढ़ाएं।
वृश्चिक- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा शुभ फल देगी। उन्नति होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मिष्ठान्न बांटें।
धनु- खर्च पर नियंत्रण रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मकर- यात्रा से लाभ होगा। बकाया धन वापस आ सकता है, प्रयास करें। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कुंभ- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान दें।
मीन- आध्यात्मिक सुख मिलेगा। राज्याधिकारी सहयोग करेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-निवेश शुभ फल देंगे।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।