dharma sangrah
✕

Budh vakri 2024: बुध वृश्चिक में वक्री, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (16:59 IST)
Mercury Retrograde Transit 2024: बुध ग्रह 26 नवंबर 2024 को शाम 07 बजकर 39 मिनट पर अपने शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में वक्री हो जाएंगे। वक्री बुध नौकरी, व्यापार, वाणी, लेखन, मीडिया आदि पर प्रभाव डालेगा। बुध की वक्री चाल के चलते 3 राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी तो इन 3 राशियों में से एक तो नहीं है।ALSO READ: बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय
 
1. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के प्रथम और चौथे भाव के स्वामी का छठे में वक्री गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप घर परिवार में समस्याएं बढ़ जाएगी। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से काम लें। सहकर्मियों के कारण समस्या आ सकती है। व्यापार की बात करें तो लेन देन में सावधानी रखें। साझेदारी के व्यापार में तनाव रहेगा। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे और हो सकता है कि कर्ज लेना पड़े। सेहत का ध्यान रखें। 
 
2. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप नौकरी में बदलाव से आप असंतुष्ट रह सकते हैं। व्यापार को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है नुकसान उठाना पड़ सकता है। धन की बचत के बारे में सोचना होगा। घर परिवार में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो सिरदर्द और तनाव रह सकता है।
 
3. धनु राशि: आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी और अब यह आपके बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में औसत समय रहेगा। नुकसान होने की संभावना है। निजी जीवन में घर परिवार के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। अहंकार से बचना होगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

अगला लेख