• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

रविवार, 5 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

रविवार, 5 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- रुका हआ पैसा वापस आने के योग हैं। भाग्योन्नति के लिए प्रयास करें। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
वृषभ- धनलाभ हो सकता है, प्रयास करें। घर-बाहर शांति रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। मनमाफिक कार्य हो सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
 
मिथुन- धार्मिक यात्रा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।
 
कर्क- जोखिम-जमानत के कार्य न करें। चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं, सावधानी रखें। विवाद से बचें। 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
सिंह- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सावधानी रखें। धनार्जन हो सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें। 
 
कन्या- यात्रा होगी। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश शुभ रहेगा। 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
तुला- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
वृश्चिक- कलहदायक वातावरण रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, जोखिम न उठाएं। मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
धनु- पराक्रम वृद्धि होगी। रुके कार्य बनेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति मदद करेंगे। व्यापार-निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मीठा खिलाएं।
 
मकर- धनलाभ होगा। निवेश से लाभ होगा। नौकरी आदि में इनाम-प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें। 
 
कुंभ- अचानक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मित्र मिलन होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
मीन- दूसरों के लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। विवाद से बचें। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।