मेष- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृषभ- चोट-चोरी इत्यादि से हानि के योग हैं। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय कार्यों की गति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय, निवेशादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
कर्क- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। निवेशादि लाभ देंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। मेहनत होगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
सिंह- मेहनत का फल मिलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें।
कन्या- जोखिम न लें। विवाद से क्लेश हो सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि की संभावना है। मनोमालिन्य रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
तुला- तनाव-उत्तेजना रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को भोजन कराएं।
वृश्चिक- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय, निवेशादि से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
धनु- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अचानक शुभ संयोग होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति होगी।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।
मकर- तनाव व चिंता रहेगी। खर्च की अधिकता से कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि-दुर्घटना से बचें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
कुंभ- बकाया धन तकादा करने पर वापस आ सकता है। यात्रा-निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
मीन- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर कार्य होगा। कार्य की सफलता से उत्साह तथा प्रसन्नता बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।